पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठगी का नया पैंतरा 12वीं की मार्कशीट में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रों के घर आ रहे हैं ठगों के कॉल

ठगी का नया पैंतरा 12वीं की मार्कशीट में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रों के घर आ रहे हैं ठगों के कॉल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कांकेर/भानुप्रतापपुर

हैलो मैं माध्यमिक शिक्षा मंडल का डाटा क्लर्क रंजीत कुमार वर्मा बोल रहा हूं। 12वीं का परिणाम आ गया। आपका बेटा अरूण का कौन सा का डिविजन आया है। छात्र के पिता बोले 57 प्रतिशत बना है। रंजीत नामक युवक बोला-ओ हो तो मात्र 15 नंबर से फर्स्ट डिविजन के लिए चूक गए। रुका हुआ परिणाम 20 मई को जारी होगा। यदि आप कुछ करवाना चाहते हैं तो 70 प्रतिशत तक नंबर हम बढ़ा सकते हैं। 5 हजार खर्च करना होगा। आपका काम हो जाएगा।

कुछ ऐसा ही काल जिले के भानुप्रतापपुर इलाके के अरूण के पिता मनोज गांधी के पास आया। इनके अलावा भी कई छात्रों के परिजनों के पास पिछले दो दिनों से ऐसा कॉल आ रही है। काल करने वाल एक ही आदमी है। जो स्वयं को माध्यमिक शिक्षा मंडल का डाटा क्लर्क बता ठगी की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह सौदेबाजी भी कर रहा है। हालांकि परिजनों के सूझबूझ व सजग होने के कारण ठग अब तक अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पाया है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।

16 हजार 500 रुपए इनाम मिलने का झांसा: भानुप्रतापपुर के छात्र सागर बघेल, अरूण गांधी समेत अन्य कई लोगों के पास इस तरह के काल आए हैं। इसमें प्रथम श्रेणी में आए छात्रों के साथ ठगी करने 16 हजार 500 रुपए इनाम मिलने का झांसा दिया जा रहा है। इसके लिए दो हजार रुपए की मांग की जा रही है। जिसकी रकम ठग द्वारा अपने खाते में मंगाई जा रही है। छात्रों के परिजनों आश्वस्त करने अपना सैलरी एकाउंट नंबर देने। रायपुर आकर मिलने की बात कर रहे हैं। परिजन सोच कर बताने की बात कह रहे हैं तो ठग फिर से उनसे दोबारा काल कर संपर्क कर रहा है। इन बातों से ठग पर गहराया शक: ठग द्वारा एक छात्र के परिजन को बताया कि बारहवीं में उसके नंबर बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में रूके हुए परिणामों का काम चल रहा है। इसके साथ ही सप्लीमेंट्री का भी। जबकि छग मेें अब तक 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा को लेकर कोई आदेश आया। बिना स्कूल में दाखिल हुए फर्स्ट डिविजन पास मार्कशीट देने का दावा किया गया।

हैलो..आपके बेटे के 70 % तक बढ़ सकते हैं, पांच हजार रु. खर्च करो, काम हो जाएगा

छात्र अरुण के पिता से हुई बातचीत के अंश

पिता- हम कहां मिलेंगे आपसे।

ठग- समता नगर रायपुर आफिस में 4बजे के बाद। टाइम नहीं है। मैं आपको अपना सैलरी एकाउंट दूंगा उसमें रकम डाल देना।

पिता- मार्कशीट फाल्स तो नहीं हो जाएगी।

ठग-नहीं। रजिस्ट्रेशन भी रहेगा।

पिता- बिना परीक्षा के पास होने का कोई जुगाड़ है।

ठग- हां इसके लिए आपको 30 हजार रुपए लगेगा। पिता- रकम ज्यादा है कम करें।

ठग- कम क्या करें। हमारे साथ अफसर, एडिटर, बाकी लोग भी हैं। पांच सौ रुपए कम कर देना।

सागर के पिता वीरेंद्र को बताया मिलेगा इनाम

सागर के पिता वीरेंद्र को बताया मिलेगा इनाम

पिता- मेरिट सूची में आए सागर बघेल के यहां से बोल रहा हूं।

ठग- आपने क्या डिसिजन लिया है।

पिता- हां काम कराना है।

ठग- ठीक सागर बघेल का एकाउंट व आधार नंबर दे दिजिए। फार्म भर दिए। चार दिन बाद खाते में रकम चली जाएगी। दो हजार रुपए लगेंगे।

पिता- रकम कहां जमा करना है।

ठग- मेरे सेलरी एकाउंट में। ये काम कराने का ही पैसा ले रहा हूं। 22 मई को 16 हजार 500 रुपए का मैसेज आपके मोबाइल में आ जाएगा। ये रकम सरकार रमन सिंह द्वारा दिया जाएगा।

पिता- मेरिट सूची में आए सागर बघेल के यहां से बोल रहा हूं।

ठग- आपने क्या डिसिजन लिया है।

पिता- हां काम कराना है।

ठग- ठीक सागर बघेल का एकाउंट व आधार नंबर दे दिजिए। फार्म भर दिए। चार दिन बाद खाते में रकम चली जाएगी। दो हजार रुपए लगेंगे।

पिता- रकम कहां जमा करना है।

ठग- मेरे सेलरी एकाउंट में। ये काम कराने का ही पैसा ले रहा हूं। 22 मई को 16 हजार 500 रुपए का मैसेज आपके मोबाइल में आ जाएगा। ये रकम सरकार रमन सिंह द्वारा दिया जाएगा।

विश्वास जीतने नंबर बढ़ाने के तरीके बताए

छात्रों के परिजनों का विश्वास जीतने ठग द्वारा नंबर बढ़ाने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। बातचीत शुरू करने के साथ ही छात्रों के द्वारा लाए गए नंबरों की जानकारी उनके पालकों को दी जा रही है। इसके बाद नंबर बढ़ाने सौदेबाजी। जिसमें कहा जा रहा है कि रुके हुए रिजल्ट के साथ ही उनके बच्चों के नंबर बढ़ा दिए जाएंगे। किसी को पता नहीं चलेगा और मार्कशीट जारी हो जाएगी। जो पूरी तरह सरकारी व असली होगी।

न डिटेल दें, न रकम जमा कराएं, पुलिस को सूचना दें

जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने कहा शिक्षा विभाग के नाम से आ रहे इस तरह के काल के झांसे में न आएं। जो परिणाम जारी हुआ है वही सही है। कहीं भी नंबर नहीं बढ़ सकता है। अभी सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथि ही नहीं आई है। फिर उसका परिणाम अभी कैसे जारी होगा। इनाम की भी कोई योजना नहीं है।

सायबर सेल प्रभारी एसआई एचसी नागरची ने बताया सायबर क्राइम करने वाले आरोपी लोगों को ठगने तरह तरह के तरीके इजाद करते रहते हैं। इनसे बच के रहें। इस तरह यदि कोई अज्ञात नंबर से फोन आता है तो उसे कोई डिटेल न दें। रकम आदि भी न जमा कराएं। इसकी तत्काल पुलिस को सूचना दें।

खबरें और भी हैं...