समारोह...एसआई सुषमा को साथियों ने दी विदाई
भानुप्रतापपुर| भानुप्रतापपुर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक सुषमा वर्मा का स्थानांतरण पंखाजुर होने पर थाना परिवार द्वारा उन्हें विदाई दी गई। थाना प्रभारी जीएस ठाकुर ने कहा कि भरपूर ऊर्जा एवं कार्य में दक्ष मिलनसार है। मेरे सहयोगी के रूप में कई महत्वपूर्ण प्रकरणों हल किया। एसआई वर्मा ने कहा कि भानुप्रतापपुर में कार्य करने का मौका मिला और नई-नई जानकारी भी सीखने को मिली। इस मौके पर एसडीओपी आमोलक सिंह ढिल्लो, एसआई पारस ठाकुर, ललित नेगी आदि उपस्थित थे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स