भानुप्रतापपुर| महर्षि वाल्मिकी कॉलेज में संचार क्रांति योजना के तहत पंजीयन के लिए फार्म उपलब्ध है, जिसे 25 मई तक कॉलेज में जमा किया जा सकता है। कॉलेज के नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएजेएमसी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा एमए, एमएससी में प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में फॉर्म जमा करेंगे। पूर्व में पंजीयन किए छात्र-छात्राओं को भी नए सिरे से फॉर्म भरकर पंजीयन कराना होगा। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. सीआर पटेल ने दी।