पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस की संकल्प यात्रा 27 से

कांग्रेस की संकल्प यात्रा 27 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संबलपुर में हुई। इसमें विधायक मनोज मंडावी ने 27 मई को होने वाली संकल्प यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं रणनीति तैयार कर स्थानीय समिति का गठन किया। सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। विधायक 23 मई को केंवटी भानुप्रतापपुर संबलपुर , कच्चे, 25 मई को कोरर, भानबेड़ा में जोन सेक्टर तथा बूथ प्रभारियों की बैठक लेंगे। संकल्प यात्रा कार्यक्रम भानुप्रतापपुर विधानसभा में 27 मई को 4 बजे संबलपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेगें। बैठक में बिरेंद्र सिंह ठाकुर, जनक कश्यप, महामंत्री सुनील बबला पाढ़ी, अमृत संचेती, बिरेश ठाकुर, हेमंत ध्रुव, कृष्णा टेकाम, भगवती गजेंद्र, शीतल कुलदीप, सोपसिंह आंचला, रितेश संचेती, हरी कौड़ो, अमर कचलाम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...