भानुप्रतापपुर| हाईस्कूल ग्राउंड पर स्थित चौपाटी में शनिवार की देर शाम को हवा तूफान में करंज का पेड़ गिर गया। इससे चौपाटी में लगे एक ठेले को नुकसान पहुंचा। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। रविवार को छुटटी होने से इस गिरे हुए पेड़ को भी नगर पंचायत द्वारा नहीं हटाया गया है।