पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार किया गया

नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार किया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार किया गया

भानुप्रतापपुर| कच्चे चौकी से 13 अप्रैल नाबालिग की अपहरण की रिपोर्ट लिखाई गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल में ग्राम कलवर निवासी 23 वर्षीय सूरजू राम यादव द्वारा नाबालिग को भगाकर ले जाने की जानकारी मिली। 16 मई को पुलिस ने उसके घर में दबिश दी। जहां नाबालिग मौजूद थी। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर अपने साथ लाने व शारीरिक शोषण करने की बात बताई। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 6 पाक्सो एक्ट व एससी, एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को विशेष कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रसोइया संघ की बैठक आज

कांकेर| छग महिला पुरुष मध्याह्न भोजन रसोइया संघ द्वारा 19 मई को मिनी स्टेडियम में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष टीआर बघेल ने कहा बैठक में हड़ताल के संबंध में व रायपुर जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रांतीय सलाहकार जीवन लाल साहू, जिला सचिव श्याम सुंदर, जिला प्रवक्ता उमराव पटेल शामिल होंगे। उन्होंने जिला, ब्लॉक के अध्यक्षों व सचिवों को उपस्थित होने कहा है।

खबरें और भी हैं...