पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतागढ़ में नल जल योजना वर्षों से बंद

अंतागढ़ में नल-जल योजना वर्षों से बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतागढ़। ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ब्लॉक के 8 जगहों पर नल-जल योजना के तहत टंकी निर्माण कर पाइपलाइन विस्तार करते हुए लोगों को घरों तक पानी पहुंचाना था, लेकिन ठेकेदार व विभाग द्वारा कार्य पूर्ण ही नहीं किया गया। कहीं 100 मीटर तो कई 300 मीटर तक ही पाइप लाइन का विस्तार किया गया, जिसके चलते लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

नल जल योजना के अंतर्गत ग्राम भैसासुर, तालाबेड़ा, चगोड़ी, पुपगांव, कलेपर आदि गांव में योजना के अंतर्गत लाखों रुपए ठेकेदार द्वारा बगैर काम किए निकाल लिया गया। इसका मूल्यांकन विभाग के इंजीनियर एवं एसडीओ द्वारा कर दिया गया। साथ ही विभाग द्वारा लामकन्हार में 5 लाख के परकोलेशन टैंक, 19 लाख का स्टॉपडेम, पेवारी, ऊपर कामता, तहकाल आदि जगहों पर करोड़ों रुपए की परकोलेशन टैंक और स्टॉपडेम के नाम पर राशि आहरण कर ली गई। इन जगहों पर विभाग द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया। मामले को दैनिक भास्कर ने 2015 में उजागर किया जिसमें विभाग के एसडीओ द्वारा फर्जी एक करोड़ 99 लाख के चेक काट कर पूरी की राशि स्वयं के लिए आहरण की गई थी। खबर छपने के पश्चात एसडीओ फरार हो गया। इसके बाद विभाग द्वारा उसे निलंबित किया गया। लेकिन कुछ महीनों के बाद पुन स्टैंडकर धमतरी एसडीओ बना दिया गया था। वहीं अंतागढ़ थाने में अपराध भी कायम किया गया है। एसडीओ 2018 में रिटायर हो गया लेकिन आज तक उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।

4 करोड़ रुपए का काम धीमी गति से चल रहा

वर्तमान में अंतागढ नगर पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 करोड़ के पाइप लाइन नल जल योजना के लिए निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य में भी कई अनियमितताएं बरती जा रही है। इसे विभाग अनदेखी कर रहा है। अनियमितताओं के कारण अंतागढ सब डिवीजन ग्रामीण यांत्रिकी स्वास्थ विभाग का ड्राइंग पावर भानुप्रतापपुर सब डिवीजन के एसडीओ को दिया गया है। अंतागढ से सिर्फ बिल बनाए जाते हैं और चेक की प्रक्रिया भानुप्रतापपुर से की जाती है

खबरें और भी हैं...