शुक्रवार से शहर के अंदर शाम को भारी वाहनों का प्रवेश किया गया बंद।
भानुप्रतापपुर| परिवहन संघ के पदाधिकारियों के साथ पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था सुधारने 12 मई को बैठक कर शाम 5 से 8 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों की एंट्री नहीं कराने का फैसला लिया गया था। 18 मई से संघ ने नगर में शाम को वाहनों की एंट्री रोक दी। इस अवधि में अंतागढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ग्राम कन्हारगांव के स्कूल पीछे मैदान व दल्लीराजरहरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को वन विभाग के बांस डिपो स्थल पर खड़ा किया जाएगा।