- Hindi News
- National
- सांसद उसेंडी से मिले रसोइए, बोले पांच साल से कर रहे मांग, अब तो पूरी कराएं
सांसद उसेंडी से मिले रसोइए, बोले- पांच साल से कर रहे मांग, अब तो पूरी कराएं
रसोइया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। उनकी बात सरकार नहीं सुन रही है न कोई ध्यान दे रहा है। धरना लगातार 53वें दिन भी जारी रहा। 14 अप्रैल को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद विक्रम उसेंडी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने सांसद से मांग पूरी कराने का आग्रह किया।
संघ ने बताया कि रसोइयों द्वारा विगत 5 वर्षों से अपने मांगों को लेकर संभागीय मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों में आंदोलन करते हुए शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया गया था। इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। इसके चलते रसोइया श्रमिक संघ 22 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हैं। संघ के अध्यक्ष टिभू राम तारम ने बताया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हमारी मांगों पर हाईकोर्ट ने भी 1200 रुपए प्रतिमाह मानदेय को प्रतिदिन 255 रुपए देने कहा है। इसके बावजूद सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। प्रतिनिधि मंडल में शशिकला, उपाध्यक्ष सामसाय, उप कोषाध्यक्ष केदार नायक, सचिव रूमेश कोरेटी, उप सचिव सुकदेव कोरचे, रूपेश, कुंदूराम गोटा, नरेंद्र दर्रो, रूप सिह आदि शामिल थे।
भानुप्रतापपुर। रसोईया संघ ने मांगों को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन।