पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुभारंभ... हाटकर्रा में खुली एसबीआई की शाखा

शुभारंभ... हाटकर्रा में खुली एसबीआई की शाखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरर| ग्राम हाटकर्रा के ग्रामीणों द्वारा वर्षों से की जा रही बैंक की मांग शनिवार को पूरी हो गई। बैंक के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हाटकर्रा में एसबीआई बैंक की शाखा की शुरुआत की। अंचल में काफी समय से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने मांग की जा रही थी। ग्रामीणों एवं अंचल के जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग को देखते हुए शासन ने हाटकर्रा में बैंक खोलने का फैसला लिया। यहां बैंक खुलने से धनेली से लेकर हेटारकसा, चारगांव सहित आसपास के गांव गांवों में लोगों से अब कोरर व भानुप्रतापपुर के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस दौरान रीजनल बैंक मैनेजर दास, लीड बैंक मैनेजर हेमलाल ठाकुर, बैंक मैनेजर आलोक ठाकुर, सरपंच राधा बाई दर्रो, कुंवर सिंह पुजारी,अशोक गुप्ता, सहभागी संस्था के बसंत यादव, कलावती कश्यप आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...