पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 को मनाया जाएगा उज्ज्वला दिवस

20 को मनाया जाएगा उज्ज्वला दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गूकोंदल| लैम्पस प्रबंधक वीवी गोस्वामी ने बताया इंडेन ग्रामीण वितरक द्वारा 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 100 महिला हितग्राहियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरण किया जाएगा।

शिवसेना की युवा सेना ने बच्चों को बांटी मिठाइयां

भानुप्रतापपुर| शिवसेना युवा सेना ने अंबेडकर जयंती कार्यालय में मनाई। चन्द्रमौली मिश्र ने कहा जिस तरह बाबा साहब ने पूरे भारत को गौरवांवित किया है। उनके आदर्शों पर चलकर हमें देश को विश्व गुरु बनाना है। कार्यकर्ताओं कन्हारगांव छात्रावास पहुंचकर बच्चों को लेखन सामग्री, फल, बिस्कुट, मिठाई बांटी। इस दौरान संजू नेताम, गणेश मिश्र, धर्मेंद्र यादव, सुमन ध्रुव, सुरेश ध्रुव, राजु जैन आदि उपस्थित थे।

कर्मा जयंती कार्यक्रम में कल शामिल होंगे मुख्यमंत्री

कांकेर| जिला साहू समाज द्वारा जिलास्तरीय कर्मा जयंती, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व भवन लोकार्पण का आयोजन 17 अप्रैल को मेलाभाठा में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता प्रदेश साहू समाज अध्यक्ष विपिन साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागड़ा, सांसद विक्रमदेव उसेंडी, विधायक भोजराज नाग, शंकर ध्रुवा, मनोज मंडावी, समाज के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर साहू आदि होंगे। जयंती के अवसर पर दोपहर 12 बजे पुराना कम्युनिटी हॉल से मेलाभाटा तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।

युवक ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी

कांकेर| नरहरपुर थानांतर्गत ग्राम मुरूमतरा के जंगल में युवक की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली। युवक ने कीटनाशक दवाई पी ली थी। ग्राम मुरूमतरा निवासी नरेंद्र कुमार (32) पिता भीखम की लाश गांव के जंगल में शनिवार को रात 9 बजे पड़ी हुई थी और उसकी बाइक भी पास में पड़ी हुई थी। युवक भीखम ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था। पास मेंं ही 1 लीटर का कीटनाशक दवाई का डिब्बा भी पड़ा हुआ था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

समाज की अखंडता को लेकर की गई चर्चा

चारामा| ग्रामीण झिरिया साहू समाज की बैठक शनिवार को संतोष राइस मिल में हुई। बैठक में समाज की एकता व अखंडता को लेकर चर्चा की गई। आगामी समय में साहू समाज की ताकत व समाज में व्यापक बुराइयों को जड़ से खत्म करने पर विचार किया गया। समाज द्वारा निर्विरोध रूप से नवनिर्वाचित ग्रामीण अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनकले को दायित्व प्रदान किया गया। उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, सचिव भूषण साहू, सह सचिव खुमान साहू, कोषाध्यक्ष विनोद साहू, संरक्षक पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष संतोष साहू एवं धनउ राम साहू का बनाया गया। इस मौके पर दिनेश साहू, उत्तम साहू, ओम साहू, कृष्णा साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...