पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन देखने दूसरे दिन भी भीड़, 270 यात्री बैठे

ट्रेन देखने दूसरे दिन भी भीड़, 270 यात्री बैठे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| भानुप्रतापपुर से रेल सेवा शुरू होने के दूसरे दिन भी ट्रेन देखने स्टेशन में लोगों की भीड़ लगी रही। दूसरे दिन 270 यात्रियों ने सफर किया। दूसरे दिन ट्रेन 35 मिनट देर से पहुंची। रायपुर से भानुप्रतापपुर आने के लिए प्रीति उके शंकरनगर भानुप्रतापपुर ने रायपुर स्टेशन से टिकट लिया और यहां तक आने का सफर किया।

ट्रेन का संचालन में लोको पायलेट पैसेंजर महेंद्र साहू, वरिष्ठ सहायक लोको पायलेट अमित सिंह, लोको इंस्पेक्टर खुलाश सिंह और सहायक लोको चालक बीएस रेड्डी थे। पहले ही दिन स्टेशन पर अव्यवस्था भी देखी गई। स्टेशन में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों को भटकते देखा गया। स्टेशन में लगाए गए सभी पंखे बंद पड़े हुए थे। इसकी शिकायत करने पर कहा गया कि हमें जानकारी नहीं है इसका ऑन का स्विच कहा है।

स्टेशन में पहुंचा ऑटो: पैसेंजर ट्रेन चालू होने से अब सवारी ऑटो भी पहुंचने लगी है। पहले ही दिन दो ऑटो पहुंची और सवारी को स्टेशन लाने और ले जाने का कार्य करा शुरू किया। ऑटो चालक संजीव रजक ने बताया सवारी लाने ले जाने के लिए ऑटो लाया हूं। पहले ही दिन अच्छी सवारी मिली। अब रोज समय सारणी के अनुसार स्टेशन पहुंचकर सुविधा उपलब्ध कराउंगा।

भानुप्रतापपुर। दूसरे दिन भी ट्रेन देखने पहुंचे लोग।

खबरें और भी हैं...