पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलनों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 47 जोड़ों ने लिए सात फेरे

जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलनों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 47 जोड़ों ने लिए सात फेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर स्वामी भरतानंद आश्रम सैदपुरा में जिला कुशवाह समाज विकास समिति एवं कस्बे के ढंढ़ार वाले हनुमानजी मंदिर में महात्मा ज्योतिबा फुले कुशवाहा समाज उत्थान फाउण्डेशन का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें 28 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वरमाला के बाद वर-वधु ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से सात फेरे लिए। कुशवाह समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 15 जोड़ों का विवाह हुआ। सम्मेलन विधायक शोभारानी कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता आगरा के जिला पंचायत सदस्य रामसिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मीनू सिंह, कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह, बसपा के विधानसभा प्रभारी जोगेन्द्रसिंह अवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राजावत थे। ढंढ़ार वाले हनुमानजी मंदिर पर महात्मा ज्योतिबा फुले कुशवाहा समाज उत्थान फाउण्डेशन का सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़ों का विवाह हुआ। सम्मेलन के कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता आगरा विधायक हेमलता दिवाकर वर्मा ने की।

हेलीकॉप्टर से दुल्हन ब्याहने गया डॉक्टर दूल्हा, 5 राउंड में 25 रिश्तेदार भी हेलीकॉप्टर में हुए सवार

रुदावल | गांव पिचूना में डाक्टर दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ब्याहने खौखर गांव गया। साथ ही पच्चीस रिश्तेदार भी पांच राउण्ड में बारात में हेलीकॉप्टर से गए। वर पक्ष के गांव पिचूना में हेलीकॉप्टर ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना रहा है। हेलीकॉप्टर बारात व दूल्हा को लेने के लिए पांच राउण्ड में गांव पिचूना में लैंड हुआ। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रुदावल पीएचसी पर कार्यरत डा. वेदप्रकाश शर्मा के छोटे भाई डा. शैलेन्द्र शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी की गांव खौखर भरतपुर निवासी नीतेश शर्मा पुत्री रामचंद शर्मा के साथ बुधवार को शादी है। दुल्हन को ब्याहने के लिए बुधवार दोपहर से हेलीकॉप्टर द्वारा पांच राउण्ड में पच्चीस रिश्तेदार बारात में गए।

बयाना... ब्राह्मण समाज के पांच जोड़ों का विवाह

बैंडबाजों के साथ निकली बारात

बयाना | ब्राह्मण समाज समिति की ओर से परशुराम धर्मशाला पर सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। देर शाम हुए विवाह कार्यक्रम में दूल्हों की बैंडबाजों के साथ सामूहिक निकासी निकाली गई। वर-वधुओं को कमेटी की ओर से सोने के कुंडल, तोडिय़ा, बिछुआ, नोजपिन के अलावा कपड़े, फ्रिज, ड्रेसिंग टेबल, बेड, कुॢसयां, पंखे, घड़ी, बर्तन, सिलाई मशीन आदि उपहार दिए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष बलदेव तिवारी, संयोजक रुपेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सलेमपुरिया, हीरालाल तिवारी, गिरिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, सम्मेलन में महावीर- प्रियंका, सतीश-कविता, अजय-सुनीता, प्रीतम-वंदना व बनवारी-राधा के संग परिणय सूत्र में बंधे।

रुदावल... कुशवाह समाज के 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

हलैना में 500 लोगों ने किया 2 लाख का कन्यादान

हलैना | कस्बे के निडर पार्क पर निडर स्मारक समिति की ओर से माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें 14 जोड़ों की शादी हुई। महंत अवधबिहारी दास सहित करीब 500 लोगों ने करीब 2 लाख रुपए का कन्यादान किया। सम्मेलन में मधु सिंघावली से नरेश पथेना, बबली सूरजपोल भरतपुर से लोकेश मातुकी पहाड़ी, पूनम भरतपुर से मोहन मातुकी, ललतेश तुर्कपुरा से राकेश मुरवारा, रेशम तुर्कपुरा से जयसिंह मुरवारा, प्रीति तुर्कपुरा से शिवगणेश मुरवारा, बसंती मीनावास से बंटी बल्लभगढ़, पार्वती रारह से जितेंद्र मथुरा, पूजा महवा से विष्णु गहनोली, सपना महवा से बच्चू बल्लभगढ़, वतीकुमारी इंद्रोली से मानसिंह मंडोरा, विमलेश महवा से सुरेश मंडोरा, छमा तलडा से दानसिंह महवा व आरती तुर्कपुरा से भोला मुरवारा की शादी हुई। पंडित सुरेश मुदगल सहित 14 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ फेरों की रस्म कराई।

सम्मेलन में युवक के 6 हजार पार

हलैना में सामूहिक विवाह सम्मेलन में कन्यादान लिखाते समय गांव ललिता मूडिया निवासी पंडित रामकुमार की जेब से किसी बदमाश ने 6 हजार रुपए निकाल लिए।

हलैना | कस्बे के निडर पार्क पर निडर स्मारक समिति की ओर से माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें 14 जोड़ों की शादी हुई। महंत अवधबिहारी दास सहित करीब 500 लोगों ने करीब 2 लाख रुपए का कन्यादान किया। सम्मेलन में मधु सिंघावली से नरेश पथेना, बबली सूरजपोल भरतपुर से लोकेश मातुकी पहाड़ी, पूनम भरतपुर से मोहन मातुकी, ललतेश तुर्कपुरा से राकेश मुरवारा, रेशम तुर्कपुरा से जयसिंह मुरवारा, प्रीति तुर्कपुरा से शिवगणेश मुरवारा, बसंती मीनावास से बंटी बल्लभगढ़, पार्वती रारह से जितेंद्र मथुरा, पूजा महवा से विष्णु गहनोली, सपना महवा से बच्चू बल्लभगढ़, वतीकुमारी इंद्रोली से मानसिंह मंडोरा, विमलेश महवा से सुरेश मंडोरा, छमा तलडा से दानसिंह महवा व आरती तुर्कपुरा से भोला मुरवारा की शादी हुई। पंडित सुरेश मुदगल सहित 14 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ फेरों की रस्म कराई।

हलैना... माली समाज के 14 जोड़े हुए एक-दूजे के

ये मिला उपहार

कुशवाह समाज व महात्मा ज्योतिबा फुले कुशवाहा समाज उत्थान फाउण्डेशन द्वारा नवविवाहित जोड़ों के लिए कुशवाह समाज द्वारा प्रत्येक जोड़े को 31 बर्तन, संदूक, सिंगल बैड, गद्दा, दो तकिया, चादर, कुर्सी, एक एलईडी, सिलाई मशीन, मधानी एवं सोने की नथ, चांदी का मंगलसूत्र, कोदनी, पायजेब, बिछुआ, घड़ी दी।

खबरें और भी हैं...