वैर, रूपवास, खोहरी-बंधा चौथ और रारह पंचायत राज्य स्तर पर सम्मानित
वैर | वर्ष 2016-17 में उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत समिति वैर को राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधान सीमा गुर्जर एवं विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा रोड जयपुर में सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र व 5 लाख का चैक प्रदान किया।
रूपवास | पंचायत समिति के प्रधान प्रधान लक्ष्मी राजावत व विकास अधिकारी रामप्रकाश गालब को संभाग में उत्कृष्ट पंचायत समिति घोषित होने पर मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ व प्रभुलाल सैनी ने दस लाख का चैक देकर सम्मानित किया।
रारह सरपंच को सम्मान
ग्राम स्वच्छ अभियान के अंतर्गत जयपुर में रारह सरपंच मोहन रारह को राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान से सम्मानित किया है।
रूपवास
खोहरी व बंधा चौथ को अवार्ड
डीग | खोहरी एवं बंधा चौथ को पुरस्कृत किया। पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौर एवं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने खोहरी पंचायत की सरपंच साधना भीम सिंह को सम्मानित किया।
वैर