पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताइक्वांडो में 3 गोल्ड सहित 16 पदक जीते

ताइक्वांडो में 3 गोल्ड सहित 16 पदक जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | बीकानेर में आयोजित राजस्थान चैलेंज कप प्रतियोगिता में इंडियन वारियर्स मार्शल आर्ट्स अकादमी भरतपुर के खिलाडियों ने 3 गोल्ड मेडल सहित 16 पदक जीते। टीम कोच तथा जिला सचिव ऋतिक ओझा ने बताया कि क्युरोगी स्पर्धा की सब जूनियर श्रेणी में नमन सिंह, योशी कश्मीरिया तथा काजल ने स्वर्ण पदक, अनिरुद्ध सिंह, रौनक अग्रवाल ने रजत तथा तेजश शर्मा व जयंत शर्मा ने कांस्य पदक जीता। कैडेट श्रेणी में कृतिका कुंतल ने रजत, जूनियर श्रेणी में सभ्यता शर्मा ने स्वर्ण, हिना शर्मा ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार ग्रुप पूमसे स्पर्धा में सभ्यता शर्मा, हिना शर्मा, काजल तथा तेजश शर्मा ने स्वर्ण, एकल पूमसे स्पर्धा में सभ्यता शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार सभ्यता शर्मा ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट गर्ल्स फाइटर का खिताब भी अपने नाम किया। खिलाड़ियों के भरतपुर लौटने पर पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष किशोर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभय शर्मा, अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र पाल सिंह, सतीश कुमार, यशवर्धन कुलश्रेष्ठ आदि ने खिलाडियों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...