पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि बुधवार को साढ़े चार माह के लिए होंगे वक्री

शनि बुधवार को साढ़े चार माह के लिए होंगे वक्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनि ग्रह 18 अप्रैल को अपनी चाल बदलेंगे। वे सुबह 7:17 बजे वक्री होंगे। वक्री चाल अगले साढ़े चार माह के लिए होगी। शनिदेव 6 सितंबर शाम 4:40 बजे शनि वापस मार्गी होंगे। इसका असर मौसम और बाजार पर आएगा। क्योंकि ग्रहों की चाल बदलने का असर सभी ग्रहों और राशियों पर आता है।

शनि की वक्री चाल का सबसे बड़ा असर मौसम और बाजार पर आएगा। जानकारों का कहना है कि मौसम में अचानक परिवर्तन आएगा। अचानक तेज बारिश हो सकती है। किसान वर्ग के लिए सामान्य ही रहेगी। फसल पैदावार बढ़ सकती है। अनाज के उत्पादन में भी वृद्धि की संभावना बनेगी। शनि ग्रह को मशीन का अधिपति भी माना गया है।

पं. राममोहन शर्मा ने बताया कि इसलिए नए अविष्कार की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा बाजार में बिक्री में इजाफा होगा। जिन जातकों में शनिदेव कमजोर है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पंडित मनोज भारद्वाज ने बताया कि वक्री के तात्पर्य ग्रहों की उल्टी चाल से है। साल में सभी ग्रह अपनी चाल बदलते हैं। सही चाल को मार्गी तथा उल्टी चाल को वक्री कहा जाता है। शनिदेव जब भी वक्री होते हैं, तब इसका प्रभाव सभी पर पड़ता है। इसका सभी राशियों के जातकों पर असर होगा। शनिदेव न्याय के देवता हैं तो वे जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव डालते हैं।

गृह-नक्षत्र

18 अप्रैल को सुबह 7:17 बजे होंगे वक्री, मौसम और बाजार पर आएगा असर, अनाज के अिधक उत्पादन की संभावना

6 किलो चंदन से होगा बिहारीजी का आज चंदन चोला श्रंगार

बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस मौके पर बिहारीजी मंदिर में 6 किलो से चंदन से ठाकुरजी का चंदन चोला का विशेष श्रंगार किया जाएगा। यह श्रंगार केवल अक्षय तृतीया के दिन ही होता है। चंदन चोला के दर्शन बुधवार को शाम 5.30 बजे होगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं पर चंदन छिड़काव होगा। चंदन घिसने का काम मंगलवार की शाम से ही हो गया। पंडित मनोज भारद्वाज ने बताया कि इस मौके पर 51 किलो सत्तू का विशेष प्रसाद भी वितरित होगा। उन्होंने बताया कि सूर्योदय से लेकर दिनभर सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। कृतिका नक्षत्र रात 12:27 तक रहेगा। फिर रोहिणी नक्षत्र आएगा। ये नक्षत्र लोगों के लिए शुभ है। इसके साथ ही रात 12:27 से अगले दिन तक रवि योग भी रहेगा। इसके साथ ही शादी-विवाह प्रारंभ हो जाएंगे। बुधवार को अक्षय तृतीया के कारण अबूझ सावा है। टेंट व्यवसायी हेमंत कुमार ने बताया कि शहर में बुधवार को 250 से ज्यादा शादियां हैं। सभी मैरिज होम, होटल बुक हैं।

खबरें और भी हैं...