पुलिस जबाबदेही समिति की बैठक 23 अप्रैल को
भरतपुर | जिला स्तरीय पुलिस जबाबदेही समिति की बैठक 23 अप्रैल को सर्किट हाउस में किया जाएगा। एसपी अनिल कुमार टांक ने बताया कि मीटिंग में पूर्व से लम्बित परिवादों एवं नए प्राप्त परिवादों पर सुनवाई करके कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष महेश बंसल एवं सदस्य सुंदर सिंह, खेमचंद कोली, शीला कटारा तथा एएसपी मुख्यालय सदस्य सचिव सुरेश कुमार खींची उपस्थित रहेंगे।