पेंशनरों को अगले दिन दवा देगा सहकारी उपभोक्ता
भरतपुर | पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। सहकारी उपभोक्ता संघ की ओर से अब दवा नहीं होेने की स्थिति में एनएसी देने की बजाय दूसरे दिन दवा मंगाकर उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में पेंशनर्स हितकारी सहकारी समिति के उपाध्यक्ष पृथ्वीराज इंदौलिया ने राज्य के संयुक्त शासन सचिव से शिकायत की थी।