दो घंटे तक हल्के बादल छाए रहने से लोग चिंतित
भरतपुर | जिले में मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक घंटे-दो घंटे बाद आसमान में गहरे नीले बादल छाए रहने से आमजन के दिल की धड़कनें तेज होती रहीं।
हालांकि न मेघों ने गर्जन किया और न ही कहीं बूंदाबांदी हुई, फिर भी ज्यों हीं बादलों की ओट में सूरज के आने से धूप के तेवर कमजोर दिखाई पड़ने लगते, त्यों ही लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी दिखाई दीं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हालांकि अधिकतम तापमान में मात्र 1 डिग्री गिरावट आई है। जिला का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।