पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएसटी 4 की अंतिम तारीख आज, 30% ही भर पाए रिटर्न

जीएसटी-4 की अंतिम तारीख आज, 30% ही भर पाए रिटर्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | जीएसटीआर-4 की तिमाही रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल है, किंतु जीएसटी के पोर्टल पर परचेज शो सोमवार से हो रही है। इस कारण करीब 30 फीसदी व्यापारी ही रिटर्न दाखिल कर पाए हैं। ऐसे में करीब 8 हजार व्यापारियों के लिए एक दिन में रिटर्न भरने की चुनौती है। अन्यथा 100 रुपए रोजाना जुर्माना लगेगा। सीए भरतपुर ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए विनय गर्ग ने बताया कि 16 अप्रैल से पोर्टल पर परचेज शो हुई है। यद्यपि व्यापारियों को पूरा जोर रिटर्न दाखिल करने पर है। फिर अभी करीब 30 प्रतिशत ही रिटर्न दाखिल हुए हैं। इसलिए बुधवार में ही व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करना हाेगा।

खबरें और भी हैं...