पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॅरिअर को लेकर एलडीएम चौहान से पूछ सकते हैं सवाल

कॅरिअर को लेकर एलडीएम चौहान से पूछ सकते हैं सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | बैंकिंग क्षेत्र में करियर की काफी संभावनाएं हैं। क्योंकि बैंकिंग सेवाएं और उनमें रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए बैंकिंग सेवाओं में तमाम लोग ऐसे भी शामिल हुए हैं, जो प्रारंभ में इंजीनियरिंग अथवा प्रबंधन में भविष्य की प्लानिंग कर रहे थे। बीटेक और एमबीए करने वाले तमाम युवा बैंकिंग सेवाओं में आ गए हैं। बैंकिंग में रोजगार के लिए कौनसा विषय लें, कैसे तैयारी करें तथा इस क्षेत्र में रोजगार की कितनी संभावनाएं और कौनसे-कौनसे क्षेत्र में जगह निकलने वाली आदि की सवालों का गुरुवार को जवाब देंगे अग्रणी जिला प्रबंधक राजेंद्रसिंह चौहान। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक दैनिक भास्कर भरतपुर के मोबाइल नंबर 934093-1766 पर कॉल कर सकते हैं। एलडीएम चौहान पंजाब नेशनल बैंक में स्केल-4 आफिसर हैं। उन्होंने बीकाम, एमकाम, एलएलबी तथा सीएआईआईबी में डिप्लोमा किया है।

अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक करें कॉल

भास्कर संवाद कार्यक्रम

खबरें और भी हैं...