आरबीआई ने एक साल से नहीं दिए दो हजार के नोट
भरतपुर| जिले में 2000 रुपए का नोट करीब साल भर से नहीं आया है। संभवत: यही वजह है कि बाजार से 2000 रुपए का नोट लगभग गायब है। इसकी दो प्रमुख वजह हैं। एक तो आरबीआई द्वारा जिले में 2000 का नया नोट नहीं भेजा गया है। दूसरी वजह 2000 रुपए के नोट का सर्कुलेट नहीं होना है। बताया जा रहा है कि 2000 के नोट को लोग जमा कर रहे हैं। इसलिए बैंकों में भी 2000 के नोट का कलेक्शन नहीं आ रहा है।
इधर,आरबीआई ने जो हाल ही में 70 करोड़ की जो नई करंसी जिले की चेस्ट बैंकों को भेजी है। उसमें भी 500, 200 और 50 रुपए के नोट ही हैं।