खरीद केंद्र खुलवाने के दिए निर्देश
वैर। राज्य सरकार के संयुक्त सचिव लेखराज तोसावडा ने सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पूर्व सरपंच मैनापुरा सतीश पांडेय के ज्ञापन पर खरीद केंद्र खुलवाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व सरपंच ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन भेजा था। जिसमें मांग की थी राज्य सरकार ने किसानों के हितों के लिए भरतपुर संभाग के उपखंडों में केवीएसएस के खरीद केंद्र खोल कर समर्थन मूल्य पर बोनस सहित जीन्स खरीदने के आदेश जारी किए है। इसके अंतर्गत गिरदावर मुख्यालय छौकरवाडा हलैना पथैना वल्लभगढ़ पर भी समर्थन मूल्य पर खरीद केन्द्र खुलवाने की मांग की थी।