भरतपुर | आरबीएम अस्पताल में दवा का बीपीएल काउंटर शुक्रवार को बंद रहा। इस वजह से मरीज परेशान हुए। उन्हें डीडीसी काउंटर से ही दवा लेनी पड़ीं, जो नहीं मिलीं वह बाजार से खरीदनी पड़ीअस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक जयराम मीणा ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की शुक्रवार को जयपुर व अजमेर में परीक्षा थी। इस परीक्षा में बैठने की प्रदेश में कार्यरत फार्मासिस्टों ने चिकित्सा विभाग से अनुमति ले रखी थी। फार्मासिस्ट की कमी की वजह से बीपीएल काउंटर बंद रहा, क्योंकि फार्मासिस्ट गुरुवार को ड्यूटी देकर गए थे और शुक्रवार का अवकाश ले लिया था। ये सभी शनिवार को आ जाएंगे। डीडीसी काउंटर डी-फार्मा वाले फार्मासिस्टों के जरिए खोले गए।