पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण 30 से

प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण 30 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी वर्षों में जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत होने वाले वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को 30 मई से 8 जून तक जयपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा लीडरशिप व प्रबंध क्षमता संवर्धन के लिए यह प्रशिक्षण जयपुर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भरतपुर जिले से 6 तथा धौलपुर जिले से 2 वरिष्ठ प्रधानाचार्य शामिल रहेंगे।

इस संबंध में विभाग के संयुक्त निदेशक ने आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षण में भरतपुर जिले के बहनेरा, सेवर के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, लुहासा के साहब सिंह, रूपवास के कप्तान सिंह, उच्चैन के भगवान सिंह, डीएलसीओ अशोक कुमार सिंह, संतरुक कुम्हेर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, धौलपुर में सैंपऊ प्रधानाचार्य कृष्णा कुमारी तथा बरेहमोरी के कैलाश चंद शामिल रहेंगे।

खबरें और भी हैं...