भरतपुर। संस्था मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर को हाथरस सेवादल की ओर से सेवा के लिए 7 लाख 3 हजार रुपए कीमत की एक एम्बुलेंस प्रदान की गई। साथ ही आश्रम में प्रभु जनों को दाल, चावल, आटा एवं सब्जी आदि लाने के लिए पिकअप लोडिग टैंपो प्रमुख व्यवसायी सीएम बागवानी आगरा द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर अभय कुमार गर्ग, सुमित प्रकाश जैन, विजय कुमार जैन, कपिल अग्रवाल हाथरस ने संस्थापिका डॉ. माधुरी भारद्वाज को सेवा साथियों की उपस्थिति में प्रदान की गई।