गांव औडेलगद्दी में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत एसडीएम परसराम मीणा की अध्यक्षता में लगाई गईं। तहसीलदार शाहिद अली खान ने बताया लोक अदालत में दो सौ से अधिक प्रकरणों की सुनवाई कर 113 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा भीड़ को देखते हुए लोक अदालत शाम तक चलती रही। एसडीएम परसराम मीणा ने ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमणों को तुरंत प्रभाव से हटाने तथा सचिव नरेश डागुर को ग्रामीणों की समस्याओं का हाथों-हाथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं एक महिला काे आवासीय पट्टा जारी किया गया। राजस्व लोक अदालत में नकल, शुद्धिकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमाज्ञान, आदि प्रकरणों को सुनकर सही किया गया। तथा 18 नकलें जारी कीं। इस मौके पर सरपंच वर्षा शर्मा, एईएन तरूण शर्मा, पीओ दाऊदयाल, ताराचंद, सचिव नरेश डागुर, रमेश चंद, शिवकुमार, सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।
रूपवास.गांव शिविर मेें आवासीय पट्टा देते एसडीएम परशराम मीणा।