पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेिसयों ने कर्नाटक के हालात को लेकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

कांग्रेिसयों ने कर्नाटक के हालात को लेकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 मई को महावीरजी में आयोजित संभागीय स्तरीय मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेन्द्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष शहर संजय शुक्ला, सेवर सतीश सोगरवाल, कुम्हेर लाखन सिंह, कामां श्रीचंद गौड़, नगर उस्मान खान, खोह भूपेन्द्र शर्मा, नदबई प्रशांत उपाध्याय, उच्चैन रणधीर गुर्जर, बयाना कलुआ राम गुर्जर, रूपवास ज्ञानेश शर्मा, वैर महेश मीणा और भुसावर ब्लाक अध्यक्ष सुघड़ सिंह का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने ब्लाक अध्यक्षों को बूथों की मजबूती करने पर बल दिया। बाद में जिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष सूपा ने कहा कि कर्नाटक में राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण देकर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया है। जिसका कांग्रेस निंदा करती है। इस मौके पर गिरीश चौधरी, राजवीर फौजदार, साहबसिंह, डाॅ सुरेश यादव, यतीश शर्मा, भगवतस्वरूप, सुभाष गर्ग, संजय शुक्ला, किशोर शर्मा, श्री भगवान कटारा, सुदेश गुर्जर, हेमेन्द्र चीकू, अशोक फौजदार, भूपेन्द्र सिंह, विजय सिंह लखनपुर, दिगंबर सिंह, दाऊदयाल शर्मा, दुष्यन्त चौधरी, स्वराज फौजदार, अनीता मीणा, रविन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, ब्रजेश पुरोहित, राजेश वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

भरतपुर. पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...