रारह | भरतपुर-मथुरा हाइवे पर कस्बा रारह के समीप पेट्रोल पम्प के सामने बीती रात ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर के दो टुकड़ों हो गए जिसमें ट्रैक्टर का एक टुकड़ा घटनास्थल से करीब दस मीटर दूर हाइवे पर ट्रॉली सहित पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक भिड़ंत होते ही दूर जा गिरा जिससे उसे मामूली चोट आई। वहीं ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया। ग्रामीणाें ने बताया रात करीब ढा़ई बजे मथुरा की ओर से ट्रक आ रहा था जबकि भरतपुर की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक लेकर आ रहा था कि अचानक रारह स्थित पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर दोनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसमें ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। टक्कर होते ही ट्रैक्टर चालक उछलकर दूर जा गिरा जिससे उसको मामूली चोटें आईं।