पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वोसोली में शराब के नशे में छोटे ने बड़े भाई की लाठी मारकर की हत्या

वोसोली में शराब के नशे में छोटे ने बड़े भाई की लाठी मारकर की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुदावल | वोसोली में शुक्रवार की रात को शराब पीने के दौरान दो भाइयों में हुए विवाद में छोटे भाई महेंद्र द्वारा सिर पर लाठी मारने से बड़े भाई विजेंद्र की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव लेना चाहा तो परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर शव का दाहसंस्कार कर दिया। एसएचओ ने मृतक के भाई महेंद्र के खिलाफ हत्या एवं सरपंच रामजीत सिंह सहित 23 नामजद सहित 70 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं सबूत नष्ट करने के लिए शव का जबरन दाह संस्कार करने का मामला दर्ज कराया है। सीओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि एसएचओ प्रेमसिंह भास्कर ने मामला दर्ज कराया है कि शुक्रवार की रात 12 बजे भरतपुर कंट्रोल से सूचना मिली कि गांव वोसोली में विजेंद्र व उसके भाई महेंद्र में झगड़ा हो गया है। जिसमें महेन्द्र ने बड़े भाई विजेंद्र का लाठी से वार कर सिर फोड़ दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पर एसएचओ पहुंचे। जहां पर मृतक विजेंद्र सिंह के मकान पर महिलाएं राे रही थी।मकान के बाहर करीब 60 लोग बैठे थे। जानकारी करने पर पता चला कि विजेंद्र व महेन्द्र के बीच शराब पीकर विवाद हो गया। इसी बात पर उत्तेजित होकर महेन्द्र ने अपने भाई विजेंद्र (60) के सिर में लाठी मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।वोसोली निवासी महेन्द्र के खिलाफ अपने भाई की हत्या करने का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...