पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाब : ये आरोप निराधार और मनगढंत हैं, मैंने हमेशा गलत लोगों का विरोध किया है

जवाब : ये आरोप निराधार और मनगढंत हैं, मैंने हमेशा गलत लोगों का विरोध किया है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाल : आरोप है कि आप समुदाय विशेष की राजनीति करती हैंै ?

जवाब : मैंने और मेरे वालिद ने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए 36 कौम की राजनीति की है। हमारी राजनीतिक जिम्मेदारियां कई हिंदू भाई संभालते हैं ?

सवाल : एमएलए रहते हुए आपने कोष वितरण में भेदभाव किया ?

जवाब : मैंने हमेशा वहां पैसा दिया जहां जरूरत थी। मेरे ससुर गढ़ा अजान से सरपंच थे। फिर भी उनकी पंचायत को कम पैसा मिला था ?

सवाल : आपराधिक किस्म के कई लोग आपके प्रभाव का फायदा उठा रहे हैं ?

जवाब : यह गलत है। मैंने और मेरे पिता चौधरी साहब ने हमेशा गलत लोगों का विरोध किया है। यह बात अलग है कि भाजपा के लोग जरूर ऐसा करते हैं।

सवाल : कामां के लिए आपकी क्या खास उपलब्धि रही है।

जवाब : मैंने कामां और पहाड़ी में कॉलेज खुलवाए हैं। पहाड़ी एवं जुरहरा में सीएचसी खुलवाई। पहाड़ी में आईटीआई और एसडीएम कार्यालय खुलवाए। गोपालगढ़ को उप तहसील बनवाया।

सवाल : अफसरों पर दबाव बना कर काम करवाती हैं ?

जवाब : अफसरों से मैं हमेशा बिना लाग लपेट के बात करती हूं। जो अधिकारी जनहित के काम नहीं करता उससे सख्ती से पेश आती हूं ? इसमें बुरा क्या है।

सवाल : भाजपा राज की आलोचना सिर्फ बयानों तक सीमित रही। जमीन पर आंदोलन नहीं किया ?

जवाब : भाजपा राज में लोगों को हो रही परेशानी और पीड़ा को हमने हर स्तर पर उठाया है। स्थानीय स्तर सहित जिला और प्रदेश स्तर के आंदोलन में शिरकत की है।

सवाल : भरतपुर को गुडगांव कैनाल से कभी पूरा पानी नहीं मिला। आपने क्या प्रयास किए ?

जवाब: यह समस्या भाजपा की देन है। हमारे कार्यकाल में तो गुडगांव कैनाल से एक्सेस पानी आया था।

सवाल- आप परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं?

जवाब : मेरे पिता चौधरी तैयब हुसैन, पति जलीश खान हो या गढ़ अजान से सरपंच मेरी बेटी डॉ. शहनाज खान सब मेहनत से इस ओहदे पर पहुंचे हैं। इसमें परिवारवाद को बढ़ावा देने जैसी कोई बात नहीं है।

जाहिदा खान

तीन राज्यों में मंत्री रह चुके स्व. चौधरी तैयब हुसैन की बेटी पूर्व संसदीय सचिव जाहिदा खान जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में गिनी जाती हैं। वे एआईसीसी की सदस्य और पीसीसी सचिव हैं। कामां से 2008 में विधायक रही हैं।

रविेंद्र जैन

कामां क्षेत्र में भाजपा का चेहरा। जनसंघ से पार्टी से जुड़ाव। 1978 से 97 तक जुरहरा से सरपंच और 1997 से 2000 तक प्रधान रहे। 2006 से 2012 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। भाजपा के टिकट तीन बार कामां से चुनाव लड़ा।

सवाल- कामां में अवैध खनन हाे रहा है, आप क्या कर रहे हैं

जवाब: इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है कई बार सरकार को भी अगवत करा चुके हैं

सवाल : आरोप हैं कि विधायक की कार्यशैली से पार्टी के लोग असहज हैं। क्या यह सही हैं ?

जवाब : विधायकजी बडे़ लोग हैं। क्या कहा जा सकता है। इसका वही बेहतर जवाब दे सकते हैं। वैसे पार्टी नेतृत्व को सब पता हैं ?

सवाल : केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार है। फिर गुडगांव कैनाल का पूरा पानी क्यों नहीं मिल रहा ?

जवाब : इस बारे में प्रयास किए जा रहे हैं। मूल समस्या पानी चोरी की है। ओखला से 500 क्यूसेक पानी चलता है तो 80 फीसदी पानी हरियाणा में ही चोरी हो जाता है। यह मुद्दा कई बार उठाया गया है ?

सवाल : चार साल पहले सीएम ने माइनरों की मरम्मत के लिए 68 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। काम शुरू क्यों नहीं हुआ ?

जवाब : इसमें कुछ तकनीकी समस्याएं थीं। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा।

सवाल : क्या यह सही है कि कामां में भाजपा गुटबाजी में फंसी हैैं ?

जवाब : हम संगठन को महत्व देते हैं। विधायक जी नहीं देते। इसलिए कुछ कार्यक्रम समानांतर हुए हैं। वैसे संगठन की विचारधारा से जुडे़ पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं।

सवाल :कामां क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत चंबल परियोजना का काम इतना धीमे क्यों चल रहा है ?

जवाब : चंबल परियोजना के कुछ ठेकेदारों के भुगतान में पहले कुछ दिक्कत आई थी। लेकिन, अब पानी की टंकी और लाइन डालने के काम में तेजी आई है। गति से काम हो रहा है।

सवाल : मेवात विकास बोर्ड का पैसा नहीं बंटा, इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं ?

जवाब : हाल ही में मेवात विकास बोर्ड द्वारा क्षेत्र के मेव बाहुल्य गांवों में विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन हुआ है। प्रशासन द्वारा विकास कार्यों के फिर से प्रस्ताव मांगे गए हैं। विकास कार्यों के लिए और भी पैसा जल्द मिलेगा।

सवाल : कामां क्षेत्र अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामले में बहुत ज्यादा बदनाम है। ऐसा क्यों ?

जवाब : इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। खनन, वन, पुलिस और परिवहन विभाग की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। सीएमओ को अवगत करा चुके हैं। दिखावटी कार्रवाई होती हैं। इससे पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।

खबरें और भी हैं...