पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, चार जने गिरफ्तार

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, चार जने गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| हेलक रोड कस्बा सेवर के पास स्थित बगीची के पास मोर की हत्या कर पकाने के मामले में सेवर पुलिस ने 4 जनों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अधजली अवस्था में मोर के अवशेष, एक छुरा, एक गिलोल व एक लोके का कांटे को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति हेलक रोड स्थित बगीची के पास मोर की हत्या कर रहे हैं। इस पर एएसआई नौहबत सिंह मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। जहां 4 व्यक्ति एक मोर की हत्या कर पकाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। इस पर चम्मनसिंह, फूलसिंह पुत्र जागीरदार, जेकी व संजय पुत्र वन्नालाल नट निवासी स्टेशन के पीछे अजमेर हाल डेरा कस्बा सेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से अधजली अवस्था में मोर के अवशेष, एक छुरा, एक गिलोल व एक लोके का कांटे को जब्त कर वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...