विद्यार्थी परिषद ने प्रकल्प सामाजिक अनुभूति पोस्टर का किया विमोचन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प सामाजिक अनुभूति 2018 के तहत पोस्टर का विमोचन मास्टर आदित्येन्द्र विद्यालय में में किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश के भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप राजावत, अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनरूप मीणा, विभाग प्रमुख डॉ. हेमंत महावत, भाजपा जिला महामंत्री शिवराज तमरौली थे। अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चतुर्वेदी ने सामाजिक अनुभूत पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष 2 चरणों में परीक्षाओं की समाप्ति के बाद नवीन छात्रों को समाज दर्शन का विकल्प दिया जाता है। जिसमें छात्र जिले के मुख्य धारा से पिछड़े इलाके में दैनिक दिनचर्या का अध्ययन कर सामाजिक अनुभूति करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव के रहन-सहन परंपराओं और कुरीतियों व अच्छाइयों का अनुभव साझा करने के लिए 20 से 25 अप्रैल और द्वितीय चरण 10 से 15 मई तक चलेगा। सामाजिक अनुभूति में भरतपुर एवं डीग की सामाजिक अनुभूति के लिए प्रांत से 300 विस्तारकों का लक्ष्य मिला है, जिसमें पंजीयन किए जा चुके हैं। इस अवसर पर विभाग संयोजक दिनेश भातरा, जिला संयोजक उज्जवल गोपालिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संजय फौजदार, नगर मंत्री आकाश हथेैनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मानवेन्द्र फतेहपुर आदि मौजूद थे। संचालन सौरभ सिंह ने किया।
भरतपुर। विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में विमोचन करते हुए भाजपा पदाधिकारी।