गाय से टकराई बाइक, दो जने घायल
रूपवास | कस्बे के चैंकोरा मोड पर सामने से आती बाइक गाय से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों जने घायल हो गए। ग्रामीण अरुण खोकिया ने बताया कि गांव निधैरा थाना कौलारी धौलपुर निवासी श्रीनिवास पुत्र जगदीश व गुड्डी प|ी राजवीरसिंह प्रजापत शादी में भरतपुर की ओर जा रहे थे। तभी बगल में से गाय निकलकर सड़क पर आ गई तथा बाइक से टकरा गई। जिस पर बाइक सवार दोनों जने सड़क पर गिर गए तथा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गांव खान सूरजापुर के चंद्रप्रकाश व पिंटू भगौर ने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं महिला की गोद में बैठे बालक के खरोंच तक नहीं आई।