पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपूत समाज ने शिक्षा पर दिया बल

राजपूत समाज ने शिक्षा पर दिया बल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | राजपूत विकास एवं कल्याण संस्थान की आेर से स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह पूर्व अध्यक्ष तोप सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेशाध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह खेडली, मोहन सिंह, राधेश्याम परमार, हरिओम सिंह जादौन, रामवीर सिंह भरकूंजरा, हरेन्द्र सिंह सैंपऊ आदि ने समाज में कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा पर बल देने का संदेश दिया। प्रदेशाध्यक्ष लोटवाड़ा ने संस्थान की स्मारिका का विमोचन करने के साथ राजपूत सभा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ध्रुव सिंह जादौन, रेवेन्द्र सिंह आदि ने अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...