पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लहचोरा कलां में 500 से अधिक रोगियों की जांच और उपचार कर निशुल्क दी दवाएं

लहचोरा कलां में 500 से अधिक रोगियों की जांच और उपचार कर निशुल्क दी दवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना क्षेत्र के लहचोरा कलां गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में लहचोरा व अासपास के गांव से आए 500 से अधिक लोगों को अलग-अलग प्रकार की बीमारियों की जांच कर उपचार किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीग- कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जिले को ऐसे उद्योगपतियों की जरूरत है जो कि क्षेत्र की जनता के अनुसार कार्य उपलब्ध करा सकें।

साथ ही क्षेत्र की जनता का सुखदुख में साथ देते हुए उनकी हर तरह से मदद करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन यतीश शर्मा ने कहा कि उद्योगपतियों को समाज सुधार के लिए कभी भी पीछे नहीं रहना चाहिए। विशेष महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने में। कार्यक्रम में को ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, आलोक शर्मा, संजीप गुप्ता व अन्य ने संबोधित किया। आयोजक योगेश मित्तल और नितिन सिंघल ने बताया कि शिविर के बाद पौधे लगाए गए। साथ ही क्षेत्र की गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन के साथ ही मथनी व अन्य सामग्री वितरित की।

शिवालिक सिलिका की ओर से विधायक सिंह का चांदी के मुकुट से सम्मान किया गया।

भरतपुर. कार्यक्रम में विधायक विश्वेंद्रसिंह का स्वागत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...