पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्या ने राष्ट्र मंडल खेलों में जीता कांस्य पदक

दिव्या ने राष्ट्र मंडल खेलों में जीता कांस्य पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनूथर | उप तहसील जनूथर के गांव सिनसिनी की बेटी दिव्या सेन ने आस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्र मंडल खेलों मे 68 किलो वर्ग के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी बंगलादेश की केरीन सुल्ताना को रोचक मुकाबले में हरा कर कांस्य पदक जीतने पर महाराज विश्वेंद्र यूथ बिग्रेड द्वारा गांव में नगाड़े बजाकर, मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

इस कार्यक्रम के संयोजक बिग्रेड अध्यक्ष नरेंद्र सिनसिनी ने कहा कि दिव्या सेन ने राष्ट्र मंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर गांव सिनसिनी, भरतपुर का नाम राजस्थान के इतिहास में दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा कि दिव्या सेन के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजाराम, राहुल, रामकिशोर, बंशी सेन, थानसिंह पहलवान, अमरसिंह, भूपेंदर, केहरी सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...