पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा बालक, गिरने से हुई मौत

लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा बालक, गिरने से हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर |फुलवारा के एक बालक ने रविवार दोपहर को एक बाइक पर लिफ्ट ली, परंतु बाइक चालक ने तेज गति से दौड़ाई तो वह इकरन व परशुराम नगला के बीच संतुलन बिगडऩे से गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। बाइक चालक उसे छोड़कर भाग गया।

चिकसाना थाना एसएचओ श्रवण पाठक का कहना है कि उन्हें तो सूचना मिली थी इकरन व परशुराम नगला के बीच एक बालक घायल पड़ा है। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए, जहां उसे पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। मृतक फुलवारा निवासी 14 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामहंस जाट था।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

घायल चालक की मौत

अलवर रोडवेज बस के चालक की हादसे में घायल होने बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। आरबीएम चौकी इंचार्ज ब्रिजेंद्र मीणा ने बताया कि पैगांव शेरगढ़ जिला मथुरा यूपी निवासी 52 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र मोहनलाल जाट अलवर रोडवेज बस में चालक था। 12 मई को वह बस स्टैंड अलवर में ड्यूटी पर जाने के लिए बस में चढ़ रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा और घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलवर अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। वहां उपचार किया गया। परंतु परिजन किसी परिचित से इलाज कराने के लिए वापस शनिवार रात को लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। आरबीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...