रविवार सुबह नया सिलेंडर बदला था और फिर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इससे रसोई में भारी नुकसान हो गया। ये कहना है कि केशव नगर निवासी तोताराम पुत्र जियालाल का।
उसने बताया कि नया सिलेंडर लगाने के बाद प|ी खाना बना रही थी, छोटे बच्चे खाना खा रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर में रेग्यूलेटर के पास आग लग गई। फ्रिज व अन्य सामान जल गया। पड़ोसियों की भीड़ हो गई और उनकी मदद से सिलेंडर को बाहर निकाला। आग की सूचना दमकल को दी गई, परंतु वह देर से पहुंची। उसके आने से पहले ही सिलेंडर से गैर खत्म होने पर आग बुझ गई। आग से फ्रिज, बर्तन आदि रसोई का सामान जल गया।