पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवाचार: स्मार्ट चाची के कॉमिक्स कैरेक्टर से छात्र छात्राएं जानेंगे डिजिटल राजस्थान

नवाचार: स्मार्ट चाची के कॉमिक्स कैरेक्टर से छात्र-छात्राएं जानेंगे डिजिटल राजस्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव की कॉमिक्स पढ़ने को मिलेंगी। स्मार्ट गांव में मिलने वाली सुविधाओं का इस कॉमिक्स में जिक्र किया गया है। सांख्यिकी विभाग की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ये कॉमिक्स उपलब्ध कराई जाएंगी। ये कॉमिक्स नए सेशन में हर स्कूलों में पहुंचा दी जाएगी। कॉमिक्स को दो पार्ट में बांटा गया है। एक में डिजिटल राजस्थान और दूसरे पार्ट में स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव की स्टोरी है। चाची के गांव में ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स बनवाने से लेकर वाई-फाई की सुविधा के फोटो के साथ डायलॉग का बखूबी से जिक्र किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह रूचिकर है। बच्चों को इसे पढ़ने पर रोचकता लगेंगी। यह कॉमिक्स स्कूलों की हर लाइब्रेरी तक पहुंचाई जाएगी। जहां आसानी से स्टूडेंट्स पढ़ने सकेंगे।

कॉमिक्स में सरकारी कामकाज होने की प्रोसेस से लेकर समस्या आने पर शिकायत करने के अलावा यानी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद बजाय अधिकांश काम मोबाइल या कंप्यूटर पर होने की बात समझाई है। जिससे की व्यक्ति का न समय खराब हो और न ही किसी तरह की परेशानी हो। इसमें 4-जी के साथ वाई-फाई सिस्टम, राशन की दुकान से आने वाले मैसेज से लेकर रुपे कार्ड,भामाशाह सहित अन्य का जिक्र किया है। डिजिटल राजस्थान की जानकारियों के लिए पहली बार स्मार्ट चाची का स्मार्ट गांव कॉमिक्स बच्चों के लिए उपयोगी होगी।

डीईओ प्रांरभिक शिक्षा विभाग ओपी मुद्गल ने बताया कि अभी कॉमिक्स अपने जिले को उपलब्ध नहीं हुई हैं। जैसे ही कॉमिक्स उपलब्ध होंगी, उनका वितरण सभी विद्यालयों में कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी उनके लाभान्वित हो सकें। साथ ही बताया कि इस प्रकार के नवाचार से आमजन का सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ेगी। ज्यादा से ज्यादा बच्चे पढ़ने के लिए आएंगे तो उनका भविष्य भी सुधरेगा।

खबरें और भी हैं...