पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकसाना में झगड़े में बाप बेटा घायल

चिकसाना में झगड़े में बाप-बेटा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | घर में रात को पड़ोसी लड़के के घुसने पर आपत्ति की तो झगड़े में बाप-बेटा घायल हो गए। चिकसाना थाना एसएचओ श्रवण पाठक ने बताया कि चिकसाना में बदन सिंह बघेल के घर में शनिवार रात को पड़ोसी लड़का घुस गया था। पता चलने पर उसके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने बदन सिंह व उसके बेटे सुखवीर को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर्चा बयान के आधार पर चिकसाना थाना में मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...