पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार बनाकर बताएं आयुर्वेद व योग का महत्व: पांडे

लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार बनाकर बताएं आयुर्वेद व योग का महत्व: पांडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गिर्राज आरोग्य सेवा समिति की ओर से स्वास्थ्य संरक्षण में आयुर्वेद एवं योग की भूमिका विषय पर सेमीनार का आयोजन शहनाई मैरिज होम में किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर संदेश नायक थे। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य प्रधान वन संरक्षक डॉ. दीप नारायन पांडे, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान प्रोफेसर डॉ. रमाकांत चुलैट, संभाग अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम शर्मा, उप निदेशक सतीश पालीवाल, करौली उप निदेशक डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, धौलपुर उप निदेशक श्रीकांत शर्मा एवं सवाई माधोपुर उप निदेशक डॉ. ब्रजवल्लभ शर्मा थे। सेमीनार में आईएफएस दीप नारायण पांडे ने चिकित्सकों से पूर्ण विश्वास और श्रद्धा से आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाकर आयुर्वेद एवं योग के महत्व को बताए जाने का आह्वान किया। उन्होंने रोग और रोगी दोनों को शीघ्र लाभ के लिए चिकित्सक के व्यवहार की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिदिन स्वस्थ और रोगों से बचाव के लिए आंवला-मुनक्का एवं तुलसी गिलोय को आहार में शामिल करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि कलेक्टर संदेश नायक ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित ने आम जनता में आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए चलाए जा रहे आयुर्वेद आपके द्वार कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान डॉ. रमाकांत चुलैेट ने आयुर्वेद के चिकित्सा सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज्य स्तरीय आरोग्य मेला में प्रशंसनीय सेवाअों के लिए चिकित्सा अधिकारी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जीवन ज्योति फाउंडेशन संस्थापक ओमप्रकाश डागुर एवं उनकी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस को सफल बनाने की अपील की। डॉ.चंद्रप्रकाश दीक्षित ने फोल्डर का विमोचन किया गया।

सेमीनार में डॉ. भगवान सिंह सोगरवाल, डॉ. सुशील पाराशर, गिरीश शर्मा, कौशलेश शर्मा, ईश्वरचंद शर्मा, सुमेर जैन, हरेन्द्र लवानिया आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. विजेंद्र डागुर ने व आभार प्रो. रामसिंह वर्मा ने जताया।

भरतपुर. सेमीनार में फोल्डर का विमोचन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...