पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल काॅलेज में यूटीबी पर रखे जाएंगे 35 और प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य विशेषज्ञ

मेडिकल काॅलेज में यूटीबी पर रखे जाएंगे 35 और प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य विशेषज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज।

25 मई को होंगे 35 पदों के लिए साक्षात्कार

भास्कर संवाददाता|भरतपुर

मेडिकल कालेज में अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस (यूटीबी) पर प्रोफेसर, एसोसिएशन प्रोफेसर सहित अन्य विशेषज्ञ सहित कुल 35 पदों पर नियुक्तियां और की जाएंगी। इसके लिए 25 मई को जनाना अस्पताल परिसर में मेडिकल अधीक्षक कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। ज्ञात रहे एमसीआई ने 100 सीटों पर इस साल अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाने की मंजूरी दी है।

मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के 4, एसोसिएट प्रोफेसर के 8, अस्सिटेंट प्रोफेसर के 7, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 3, सीनियर रेजीडेंट के 6, जूनियर रेजीडेंट के 7 पदों पर नियुक्तियां होंगी। ये नियुक्तियां विभिन्न फैकल्टियों में रिक्त चल रहे विशेषज्ञ के पदों को भरने के लिए की जा रही हैं। इस संबंध में कालेज प्राचार्य डा. अशोक कुमावत ने वेकेंसी निकाली हैं। नियुक्ति के लिए 25 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा और साक्षात्कार लिए जाएंगे।

देश में 13 सरकारी व 4 प्राइवेट मेडिकल कालेजों को मिली मंजूरी

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने 15 मई को भारत सरकार को देश में विभिन्न प्रांतों के सरकारी 13 मेडिकल कालेज व प्राइवेट 4 कालेजों को मंजूरी दी है। जिनमें वर्ष 2018-19 में स्वीकृत सीटों के मुताबिक प्रवेश दिए जाएंगे।मेडिकल कालेज भरतपुर में इस संबंध में आदेश आ चुके हैं। आदेशों के मुताबिक राजस्थान में भरतपुर, चुरु, डूंगरपुर, पाली व भीलवाड़ा में सरकारी कालेज को मान्यता दी है, जहां 100-100 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इनके अलावा आंध्र प्रदेश में एक कालेज को 50 सीट, हिमाचल प्रदेश में एक कालेज को 100 सीट, मध्यप्रदेश में एक कालेज को 150 सीट, महाराष्ट्र में एक कालेज को 100 सीट, उड़ीसा में दो कालेजों को 100-100 सीट व तेलंगाना में एक कालेज को 150 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है। इनके अलावा प्राइवेट कालेज के लिए तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात व वेस्ट बंगाल में एक-एक कालेज खोले जाने की अनुमति दी है, जहां प्रत्येक कालेज में इस बार 150-150 सीटों पर प्रवेश दिया जा सकेगा।

विभागवार इतने पदों पर होगी नियुक्ति

एनाटोमी विभाग में 3, फिजियोलॉजी में 2, बॉयोकेमिस्ट्री में 3, फिजियोलॉजी में एक, पैथोलॉजी में एक, माइक्रोबॉयोलॉजी में एक, फोरेंसिक मेडिसिन में एक, पीएसएम में एक, जनरल मेडिसिन में 2, पीडियाट्रिक्स में एक, साइकेट्री में 2, जनरल सर्जरी में 7, ऑर्थोपेडिक्स में एक, ओबीजी में 3, रेडियो डायग्नोसिस में 4, एनीस्थिसिया में 2 पदों पर नियुक्ति होनी है।

खबरें और भी हैं...