समता आंदोलन समिति की जिला की इकाई की ओर से 11 वां स्थापना दिवस गिरीश रिसोर्ट में विधायक विजय बंसल के मुख्य आतिथ्य व संभागीय अध्यक्ष हेमराज गोयल की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य वक्ता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा थे। इस अवसर पर पाराशर नारायण ने कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान समता आंदोलन के द्वारा आरक्षित वर्ग के उन प्रत्याशियों का सहयोग व समर्थन किया जाएगा, जो समता आंदोलन को राष्ट्रवादी छः प्रस्तावों पर काम करने के लिए शपथ पत्र देकर आश्वस्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रवादी अभियान को मिशन-59 नाम दिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण ने महेश बाल्मीकि सरपंच ग्राम पंचायत अंधियारी पंचायत समिति रूपवास को समता आंदोलन के छः बिन्दुओं पर पूर्ण सहमति का एफीडेविट देने पर उन्हें आरक्षित बयाना, रूपवास विधानसभा क्षेत्र से समता आंदोलन समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने सौ नए सक्रिय सदस्य बनाने पर एक लाख दस हजार का चैक समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा।
विधायक बंसल कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पदोन्नति में आरक्षण पर अपना निर्णय देने पर भी उसको लागू करने में सरकारों द्वारा आनाकानी की जा रही है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की समीक्षा की जाकर लोकसभा व राज्यसभा में उस पर बहस कराकर आरक्षण नीति लागू की जानी चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम मेयर शिवसिंह भोंट ने विचार रखे। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव राम निरंजन गौड़, केसर सिंह शेखावत, शहर अध्यक्ष एसके बंसल, हरभान सिंह, विद्यासागर, दिलीप कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन हरिओम हरि ने व आभार जीवनलाल शर्मा ने जताया।
भरतपुर। समता आंदोलन समिति कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।