15 पुलिसकर्मी सर्वोत्तम सेवा चिह्न से आज होंगे सम्मानित
राजस्थान पुलिस दिवस समारोह 16 अप्रेल को मनाया जाएगा। इस दिन अनेक कार्यक्रम होंगे। जिसमें रेंज स्तरीय कार्यक्रम 16 अप्रैल को पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। जहां आईजी आलोक वशिष्ठ सुबह 8 बजे सेरेमोनियल परेड की सलामी लेंगे और 15 पुलिस अधिकारी एवं जवानों कोे ‘सर्वोत्तम सेवा चिन्ह’ प्रदान किए जाएंगे। इनके अलावा एसपी अनिल कुमार टांक 122 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्तम’ एवं ‘उत्तम सेवा’ मेडल प्रदान करेंगे।
इसी समारोह के दौरान साहसिक कार्य करते हुए लोगों की जीवन रक्षा या जीवन रक्षा में सहयोग करने वाले अथवा किसी घटना दुर्घटना में कानून का सहयोग करने वाले 3 आमजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसमें समंदर सिंह पार्षद वार्ड नं. 6 निवासी अनाह सेवर, चतुर्भुज पुत्र नारायण लाल धाकड़ निवासी लहचोरा कला बयाना, हरिओम सिंह जादौन पुत्र वेताल सिंह निवासी महलपुर चूरा रुदावल को सम्मानित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें पुलिस कर्मी रक्तदान करेंगे।
इसी दिन शाम 7 से 9 बजे तक यूआईटी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें पुलिस कर्मियों के 16 बच्चों को प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। समारोह में पुलिस अधिकारी व जवानों के परिवारजन भी आमन्त्रित किए गए हैं।
122 को मिलेगा अति उत्तम व उत्तम सेवा चिह्न
इन्हें मिलेंगे ‘सर्वोत्तम सेवा चिन्ह’
सवाईमाधोपुर के एसआई गुमान सिंह, धौलपुर के मानसिंह मीणा, भरतपुर के एएसआई हेमराज, बालकृष्ण, मंगतूराम, हैडकांस्टेबल योगेंद्र कुमार, चंद्रभान, श्याम सुंदर, गिर्राज शरण सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, रामदयाल, सवाईमाधोपुर के हैडकांस्टेबल शरीफ खां, आशाराम मीना, कांस्टेबल राधेश्याम, अजय सिंह को सर्वोत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।