धारा 144 को प्रशासन ने 20 अप्रैल तक बढ़ाया
भरतपुर| जिलेभर में धारा 144 को प्रशासन ने 20 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया है। अभी तक ये 15 अप्रैल तक के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगाई गई थी। जिला कलेक्टर डा. एन.के. गुप्ता ने बताया कि जिले में 2 अप्रैल व 10 अप्रैल के भारत बंद के दौरान हुई घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था एवं लोकशांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त निषेधाज्ञा की अवधि को 20 अप्रैल की शाम 6 बजे तक बढ़ायी गई है।