रात का तापमान 2.4 डिग्री लुढ़का, दिन में गर्मी बढ़ी
भरतपुर| मौसम का मिजाज रविवार को गर्म ही रहा। इस दिन कारण गत दिवस की अपेक्षा रविवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात के तापमान में 2.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। हवा की गति 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई।