पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर मेधावियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर मेधावियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 वीं बटालियन आरएसी मुख्यालय पर पुलिस दिवस की पूर्व संख्या पर रविवार को सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह हुआ। समारोह के प्रमुख अतिथि कलेक्टर एनके गुप्ता, आईजी आलोक वशिष्ठ एवं एसपी अनिल टांक रहे। इस मौके पर आरएसी कर्मचारियों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों सहित बटालियन के कमांडेंट कल्याणमल मीणा ने कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सहभोज का आनंद लिया। समारोह में आरएसी जवानों के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। कमांडेंट कल्याणमल मीणा ने बताया सोमवार को सुबह ग्राउंड पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया जाएगा। उस दौरान बटालियन के 78 जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए उत्तम एवं अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं बटालियन परिसर में रक्तदान शिविर के लगाकर रक्तदान किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में अधिकारी एवं जवानों को चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

भरतपुर. आरएसी जवानों के बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...