एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च
भरतपुर| एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए गैंपरेप के मामले में न्याय के लिए कार्यकर्ताओं ने शाम 6 बजे लक्ष्मण मंदिर से कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्षता आदित्य चौधरी ने की। इस अवसर पर मयूर चौधरी, सौरव, मुकेश, राेहित, राम मनीष आदि मौजूद थे।