पॉवर लिफ्टिंग के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
भरतपुर. प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन करते पदाधिकारी।
भरतपुर| रॉन पॉवर लिफ्टिंग के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मदेरणा का भरतपुर आगमन पर इनशेप जिम की ओर से अभिनंदन किया गया। जिम संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि जिले के लिए यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे भरतपुर के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। मदेरणा का राजस्थान सिल्वर मेडलिस्ट लोकेंद्र सिंह ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जीशान कुरैशी, विनय सारस्वत, कृष्णा शर्मा, लोकेंद्र परमार, रुद्र आदि थे।